मौसम विभाग का अलर्ट: दिल्ली में हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए बरतें खास सावधानी। 

दिल्ली में भीषण गर्मी से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार, 12 जून के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है, जिसमें तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। बुधवार को भी दिल्ली तपती रही, और शहर के अलग-अलग हिस्सों में तापमान 40.9 से 45.0 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा गर्म इलाका आयानगर रहा, जहां तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा। लेकिन असली चुनौती "उष्मा सूचकांक" यानी Heat Index की रही, जो बुधवार को 51.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सूचकांक बताता है कि नमी और गर्म हवा के कारण शरीर को कितनी गर्मी महसूस होती है। इस स्तर की गर्मी स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक मानी जाती है और इससे हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और अन्य बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घरों में रहने, खूब पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले कुछ दिन राजधानी के लिए और भी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 13 जून तक देश में भीषण गर्मी जारी रहेगी, लेकिन इसके बाद पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश से कुछ राहत मिलने की संभावना है। मानसून महाराष्ट्र में फिलहाल रुकावट का सामना कर रहा है, लेकिन आने वाले 2-3 दिनों में फिर सक्रिय हो सकता है, जिससे मध्य भारत में बारिश हो सकती है। आईएमडी ने कहा है कि अगले दो-तीन दिन तापमान स्थिर रहेगा, फिर 2-4 डिग्री की गिरावट आएगी। भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ गई है। राजस्थान के कई इलाकों में 44 डिग्री से अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया, जिसमें श्रीगंगानगर में 48 डिग्री सबसे अधिक था।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स