PAYTM को बड़ा झटका! डिजिटल इंडिया के सपोर्ट में सरकार, MDR को किया खारिज। 

Paytm के शेयरों में आज भारी गिरावट देखने को मिली, जो निवेशकों के लिए बड़ा झटका साबित हुआ। गुरुवार को बाजार खुलते ही शेयर सीधे 10% तक गिर गया और 864.40 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। इस गिरावट की वजह यह रही कि सरकार ने मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू किए जाने की अटकलों को खारिज कर दिया। कई निवेशक यह उम्मीद कर रहे थे कि अगर एमडीआर लागू होता है, तो डिजिटल पेमेंट कंपनियों को फायदा मिलेगा, लेकिन जब सरकार ने इस पर साफ इंकार किया, तो निवेशकों ने घबराकर बड़े पैमाने पर शेयर बेचने शुरू कर दिए। इससे पेटीएम के शेयर पर जबरदस्त दबाव बना और इसका दाम तेजी से गिरा। पिछले कुछ महीनों में पेटीएम के शेयरों में उतार-चढ़ाव खूब देखने को मिला है। कंपनी कई बार खबरों में रही है — कभी UPI सेवाओं को लेकर, तो कभी RBI के सख्त फैसलों के चलते। अब एक बार फिर शेयर में तेज गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

हाल ही में ऐसी अटकलें थीं कि सरकार यूपीआई ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) वापस लागू कर सकती है, जिससे 3000 रुपये से ज्यादा के लेन-देन पर अतिरिक्त चार्ज लग सकता था। लेकिन वित्त मंत्रालय ने इन खबरों को झूठा और भ्रामक बताते हुए साफ कर दिया कि यूपीआई पर कोई MDR नहीं लगेगा। सरकार ने कहा कि वह डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 2020 से यूपीआई ट्रांजैक्शन पर जीरो MDR नीति लागू है, और यह आगे भी जारी रहेगी। जानकारी के लिए बता दें कि यूपीआई से एक दिन में 1 लाख रुपये तक का ट्रांजैक्शन किया जा सकता है। कुछ खास मामलों में लिमिट बढ़ाकर 2 लाख या 5 लाख रुपये तक भी की जा सकती है, जैसे टैक्स पेमेंट, एजुकेशन फीस या अस्पताल से जुड़ी सेवाएं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स