भारत-साइप्रस मैत्री को मिली नई मजबूती, पीएम मोदी को मिला 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ ऑर्डर ऑफ मकारियोस III' सम्मान।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान मिला है, जिसका नाम है ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’। यह सम्मान उन्हें इसलिए दिया गया क्योंकि उन्होंने भारत और साइप्रस के रिश्तों को मजबूत किया है और दुनिया में शांति और सहयोग के लिए अहम योगदान दिया है। यह पुरस्कार बहुत ही खास है और साइप्रस सरकार इसे केवल उन्हीं लोगों को देती है जो देश और दुनिया के लिए कुछ बड़ा करते हैं। यह सम्मान साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने खुद पीएम मोदी को दिया। मोदी जी ने इसे पाकर खुशी जताई और कहा कि यह सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरा भारत देश और 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश की संस्कृति, परंपरा, भाईचारे और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ (दुनिया एक परिवार है) की भावना को सम्मान देने जैसा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह यह सम्मान दो देशों की दोस्ती, आपसी भरोसे और साझा मूल्यों को समर्पित करते हैं। यह दिखाता है कि भारत हमेशा शांति, सुरक्षा और सभी लोगों की भलाई के लिए काम करता रहेगा। मोदी जी ने यह भी कहा कि यह पुरस्कार भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को और मजबूत बनाएगा और आने वाले समय में भारत और साइप्रस के रिश्ते और गहरे होंगे। उन्होंने साइप्रस की सरकार और वहां की जनता को दिल से धन्यवाद दिया और कहा कि भारत हर अच्छे रिश्ते को सच्चे मन से निभाता है।
















































































Leave Your Message