महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026: इतिहास का सबसे बड़ा टूर्नामेंट, 12 टीमें भिड़ेंगी खिताब के लिए।
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन अगले साल जून में इंग्लैंड में किया जाएगा। यह टूर्नामेंट अपने 10वें संस्करण में प्रवेश करेगा और इस बार कुल 12 टीमें भाग लेंगी, जिससे यह अब तक का सबसे बड़ा महिला टी20 वर्ल्ड कप होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून को इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले से होगी, जो एजबेस्टन में खेला जाएगा। आईसीसी ने टूर्नामेंट के लिए दो ग्रुप बनाए हैं। ग्रुप 1 में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें शामिल हैं, जबकि बाकी दो टीमें ग्लोबल क्वालीफायर के जरिए जुड़ेंगी। ग्रुप 2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें होंगी, इनके साथ भी दो क्वालीफायर टीमें जुड़ेंगी। हर टीम अपने ग्रुप की अन्य सभी टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहला सेमीफाइनल 30 जून और दूसरा सेमीफाइनल 2 जुलाई को खेला जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। इस टूर्नामेंट का सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होगा, जो 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। चूंकि ये दोनों टीमें अब केवल आईसीसी या एशिया कप जैसे टूर्नामेंटों में आमने-सामने होती हैं, इसलिए इस मैच का रोमांच हमेशा चरम पर रहता है। चूंकि दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं, इसलिए यह भिड़ंत लीग स्टेज में ही संभव है, और आगे केवल तभी टक्कर हो सकती है अगर दोनों टीमें सेमीफाइनल या फाइनल तक पहुंचें।
टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल,
शुक्रवार 12 जून: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, एजबेस्टन
शनिवार 13 जून: क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
शनिवार 13 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
शनिवार 13 जून: वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड, हैम्पशायर बाउल
रविवार 14 जून: क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर, एजबेस्टन
रविवार 14 जून: भारत बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन
मंगलवार 16 जून: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, हैम्पशायर बाउल
मंगलवार 16 जून: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर, हैम्पशायर बाउल
बुधवार 17 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर, हेडिंग्ले
बुधवार 17 जून: भारत बनाम क्वालीफायर, हेडिंग्ले
बुधवार 17 जून: दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन
गुरुवार 18 जून: वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर, हेडिंग्ले
शुक्रवार 19 जून: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर, हैम्पशायर बाउल
शनिवार 20 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर, हैम्पशायर बाउल
शनिवार 20 जून: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर, हैम्पशायर बाउल
शनिवार 20 जून: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर, हेडिंग्ले
रविवार 21 जून: वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
रविवार 21 जून: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
मंगलवार 23 जून: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
मंगलवार 23 जून: श्रीलंका बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
मंगलवार 23 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, हेडिंग्ले
बुधवार 24 जून: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
गुरुवार 25 जून: भारत बनाम क्वालीफायर, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
गुरुवार 25 जून: दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
शुक्रवार 26 जून: श्रीलंका बनाम क्वालीफायर, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
शनिवार 27 जून: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
शनिवार 27 जून: वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
शनिवार 27 जून: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, द ओवल
रविवार 28 जून: दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
रविवार 28 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
मंगलवार 30 जून: टीबीसी बनाम टीबीसी (सेमीफाइनल 1), द ओवल
गुरुवार 2 जुलाई: टीबीसी बनाम टीबीसी (सेमीफाइनल 2), द ओवल
रविवार जुलाई 5: टीबीसी बनाम टीबीसी (फाइनल), लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
















































































Leave Your Message