हिमाचल में तेज़ बारिश का कहर, कई सड़कें बंद, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी। 

हिमाचल प्रदेश में इस साल मॉनसून ने सामान्य से सात दिन पहले ही दस्तक दे दी है। शिमला समेत राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे शुक्रवार को कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं। शिमला के जतोड़ में एक पिकअप गाड़ी पर मलबा गिरने से वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अपर शिमला के ताउणी-हाटकोटी मार्ग का हिस्सा भी भूस्खलन की वजह से टूट गया। इसके अलावा, मंडी जिले के पंडोह स्थित शहीद इंदर सिंह मिडिल स्कूल में जलभराव से छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि धर्मशाला-चतरो-गगल मार्ग पर भी भूस्खलन के कारण यातायात प्रभावित हुआ है और सड़क को बहाल करने का कार्य जारी है।

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम विभाग ने 22, 23, 25 और 26 जून के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' और 24 जून के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। विभाग ने रविवार, सोमवार, बुधवार और गुरुवार को कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। बारिश के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक वर्षा नाहन में 84.7 मिमी हुई, जबकि पंडोह, स्लैपर, सराहन, पांवटा साहिब, जोगिंदरनगर और अन्य क्षेत्रों में भी मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई। शिमला, सुंदरनगर और कांगड़ा में गरज के साथ बारिश हुई, वहीं बजौरा में 37 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन, कीचड़ धंसने, जलभराव, कमजोर इमारतों को नुकसान, सड़कों पर फिसलन और दृश्यता में कमी जैसे खतरे हो सकते हैं। अगले दो-तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के और अधिक हिस्सों में फैलने की संभावना है।

 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स