दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही पर कड़ा शिकंजा, 1 जनवरी से 15 जून तक 2.30 लाख से अधिक चालान जारी, 1,260 वाहन जब्त। 

राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। 1 जनवरी से 15 जून 2025 के बीच कुल 2,30,617 चालान जारी किए गए, जिनमें से 2,12,478 चालान मौके पर और 18,139 चालान कैमरा आधारित निगरानी के जरिये काटे गए। पीटीआई के अनुसार, यह आंकड़ा दिखाता है कि ई-रिक्शा चालकों की लापरवाह ड्राइविंग और नियमों की अनदेखी पर पुलिस किस हद तक सक्रियता से कार्रवाई कर रही है। विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) अजय चौधरी ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में ई-रिक्शा चालकों की वजह से ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो रही है। यातायात को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है और साथ ही नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

ई-रिक्शा चालकों द्वारा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से दिल्ली के कई भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम और अव्यवस्था बढ़ रही है। सबसे ज्यादा चालान गलत पार्किंग के लिए किए गए हैं, जिसकी संख्या 1,40,776 तक पहुंच चुकी है। इसके अलावा नो एंट्री में घुसने, बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने और वाहन किसी अनधिकृत व्यक्ति को देने जैसे मामलों में भी हजारों चालान काटे गए हैं। गंभीर मामलों में अब तक 1,260 ई-रिक्शा जब्त किए जा चुके हैं। विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) अजय चौधरी ने कहा कि ट्रैफिक को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। यातायात मुख्यालय के अधिकारी सत्यवीर सिंह कटारा ने बताया कि छोटे नियमों की अनदेखी भी बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कैमरों, चालान और जनसहयोग के ज़रिए कार्रवाई रोज़ाना जारी है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स