मुंबई फिल्म सिटी में 'अनुपमा' के सेट पर सुबह-सुबह लगी भीषण आग बाल-बाल बचे कलाकार और क्रू मेंबर्स,  AICWA ने की सख्त कार्रवाई की मांग। 

मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में आज सुबह टीवी शो 'अनुपमा' के सेट पर भीषण आग लग गई, जिससे सेट पर अफरा-तफरी मच गई। यह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई, जब शूटिंग की तैयारियां चल रही थीं। फायर ब्रिगेड को समय पर सूचना दी गई और उनकी कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जान-माल की हानि नहीं हुई और सभी कलाकार व क्रू सदस्य सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने इस घटना को गंभीर बताते हुए सख्त जांच की मांग की है और फिल्म स्टूडियो में बार-बार लगने वाली आग की घटनाओं को लेकर चिंता जताई है। इस हादसे से 'अनुपमा' की शूटिंग प्रभावित हो सकती है और सेट को काफी नुकसान पहुंचा है।

टीवी शो 'अनुपमा' के सेट पर आग की घटना को लेकर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने निर्माताओं, प्रोडक्शन हाउस और टीवी चैनलों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। AICWA का कहना है कि बुनियादी अग्नि सुरक्षा उपायों की अनदेखी के चलते ऐसी घटनाएं बार-बार होती हैं, जिससे हजारों मजदूरों और तकनीशियनों की जान खतरे में पड़ती है। अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है, साथ ही फिल्म सिटी के प्रबंध निदेशक और मुंबई के श्रम आयुक्त को निलंबित कर उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की अपील की है। AICWA ने पूरे महाराष्ट्र में सभी फिल्म सेट्स का अग्नि ऑडिट कराने और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले निर्माताओं को ब्लैकलिस्ट करने की भी मांग की है। साथ ही यह संदेह भी जताया गया है कि कहीं आग बीमा राशि के लिए जानबूझकर तो नहीं लगाई गई।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स