अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर किया हमला, ट्रंप ने फिर दोहराया ‘मेक ईरान ग्रेट अगेन’ नारा। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की तीन न्यूक्लियर साइट्स पर रविवार को अमेरिका द्वारा किए गए हमलों के बाद वहां सरकार बदलने की संभावना जताई है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ‘MIGA’ यानी ‘मेक ईरान ग्रेट अगेन’ का नारा दिया, जो तेहरान में नए शासन की स्थापना का संकेत माना जा रहा है। यह नारा उनके 2016 के चुनावी नारे ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ का रूपांतर है। ईरान पर इस एयरस्ट्राइक के बाद अमेरिका और इजरायल दोनों ने मौजूदा ईरानी नेतृत्व की क्षमता और स्थिरता पर सवाल उठाए हैं, जिससे क्षेत्रीय राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है। ट्रंप ने कहा कि यदि वर्तमान ईरानी सरकार देश को फिर से महान बनाने में असमर्थ है तो वहां बदलाव क्यों न हो। इजरायल भी लंबे समय से ईरान के शीर्ष नेतृत्व, खासकर अली खामेनेई के शासन को गिराने का प्रयास कर रहा है। इस हमले के बाद वैश्विक स्तर पर सुरक्षा और राजनीतिक संकट की आशंका बढ़ गई है, जिससे मध्य पूर्व में संकट गहराने का खतरा है।

अमेरिका ने ईरान की तीन प्रमुख न्यूक्लियर साइट्स — फोर्दो, नतांज और इस्फहान — पर सटीक और भयंकर हमले किए हैं, जिससे इन स्थलों को भारी नुकसान पहुंचा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर सेना की तारीफ करते हुए इन हमलों को सफल बताया। उन्होंने बी-2 बॉम्बर्स द्वारा किए गए हमलों की विशेष प्रशंसा की। वहीं, ईरान ने अमेरिका को कड़ा जवाब देने की धमकी दी है और कहा है कि अमेरिका की अगली कार्रवाई के लिए वाशिंगटन पूरी तरह जिम्मेदार होगा। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी चेतावनी दी कि यदि ईरान ने पलटवार किया तो अमेरिका का जवाब और भी घातक होगा। अमेरिका ने फोर्दो और नतांज साइट्स पर बी-2 बॉम्बर्स से हमला किया, जबकि इस्फहान साइट पर अमेरिकी नौसेना की मिसाइल पनडुब्बी ने टोमाहॉक मिसाइलें दागीं, जिससे यह साइट भी पूरी तरह तबाह हो गई। इन हमलों के दौरान आम नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाने का दावा किया गया है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स