टेस्ट टीम में जगह की दावेदारी? काउंटी चैंपियनशिप में तिलक वर्मा की शानदार बल्लेबाज़ी। 

भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है और टेस्ट सीरीज के साथ-साथ कुछ खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट में भी हिस्सा ले रहे हैं। तिलक वर्मा ने हैम्पशायर के लिए काउंटी चैंपियनशिप में डेब्यू किया है। 22 जून से शुरू हुए एसेक्स और हैम्पशायर के मुकाबले में तिलक ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाज़ी की। एसेक्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 296 रन बनाए। जवाब में हैम्पशायर की शुरुआत खराब रही, लेकिन तिलक ने मुश्किल हालात में टीम को संभाला। दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक हैम्पशायर ने 4 विकेट पर 293 रन बना लिए थे और तिलक वर्मा 234 गेंदों पर 98 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। अब उनके पास तीसरे दिन शतक पूरा करने का मौका है।

तिलक वर्मा ने भारत के लिए अब तक सिर्फ व्हाइट बॉल फॉर्मेट यानी वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने 4 वनडे और 25 टी20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। हालांकि, उन्हें अभी तक टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है। हाल ही में तिलक वर्मा आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे। इस सीजन में उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा। उन्होंने 16 मैचों में 31.18 की औसत से कुल 343 रन बनाए, जिसमें सिर्फ दो बार उन्होंने अर्धशतक लगाया। अब तिलक वर्मा इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने हैम्पशायर के साथ 4 मैचों का करार किया है। अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि वहां वह कैसा प्रदर्शन करते हैं।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स