कांवड़ यात्रा और मोहर्रम में सुरक्षा को लेकर यूपी सरकार ने जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश किए जारी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा, मोहर्रम, जगन्नाथ रथयात्रा और अन्य पर्व शांति और उल्लास के साथ मनाए जाएं, लेकिन किसी भी प्रकार की अराजकता या शरारत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लखनऊ में हुई उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने प्रशासन और पुलिस को सतर्क और संवेदनशील रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि 27 जून से लेकर अगस्त तक कई बड़े पर्व आयोजित होंगे, जिनमें कांवड़ यात्रा, शिवरात्रि, नागपंचमी, रक्षाबंधन, मोहर्रम और रथयात्रा शामिल हैं। इन अवसरों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी विभागों और जिलों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा, मोहर्रम और अन्य धार्मिक आयोजनों को लेकर प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ये आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासनपूर्वक हों, किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता, यात्रा मार्गों पर मांस बिक्री और ऊंचाई सीमा का पालन, सोशल मीडिया निगरानी, साफ-सफाई, पेयजल, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और जातीय संघर्ष फैलाने की साजिशों को तुरंत कुचलने के आदेश दिए गए हैं। IGRS और हेल्पलाइन शिकायतों पर कार्रवाई न करने वाले जिलों को चेतावनी भी दी गई है।















































































Leave Your Message