भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौते की तैयारी, ट्रंप ने दिए बड़े संकेत। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'बिग ब्यूटीफुल बिल' इवेंट में संकेत दिया कि अमेरिका और भारत के बीच एक बहुत बड़ी ट्रेड डील होने वाली है। उन्होंने बताया कि चीन के साथ डील पर हस्ताक्षर हो चुके हैं, और अब भारत के साथ भी एक बड़ा सौदा तय है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत को "खोलने" जा रहा है, यानी व्यापार के नए रास्ते और अवसर तैयार किए जा रहे हैं। वहीं, अमेरिका ने 2 अप्रैल से भारत के कुछ सामानों पर 26% अतिरिक्त टैक्स लगाने की घोषणा की थी, जिसे 90 दिनों के लिए टाल दिया गया है। यह टैक्स 9 जुलाई के बाद लागू हो सकता है। भारत चाहता है कि उसे इस अतिरिक्त टैक्स से छूट मिले, जबकि अमेरिका चाहता है कि भारत कुछ खास उत्पादों पर अमेरिका को टैक्स में राहत दे। इस बयान से भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील की संभावनाएं और उम्मीदें बढ़ी हैं। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कहा कि अमेरिका हर देश के साथ व्यापार समझौते नहीं करेगा। कुछ देशों को केवल एक धन्यवाद पत्र भेजा जाएगा और उन्हें 25%, 35%, या 45% टैक्स चुकाना होगा, जो उनके अनुसार "आसान तरीका" है। वहीं, ट्रंप ने चीन के साथ हुए हालिया व्यापार समझौते का जिक्र तो किया लेकिन उसके बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया। इससे पहले अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर चल रहा था, जिससे दोनों देशों के संबंधों में काफी तनातनी आ गई थी। जून की शुरुआत में CNN की रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों देशों ने अब नया व्यापार समझौता किया है, जिससे रिश्तों में सुधार की संभावना है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स