गाजियाबादवासियों के लिए खुशखबरी: हिंडन एलिवेटेड रोड पर दो नए रैंप की तैयारी, वसुंधरा और इंदिरापुरम के लोगों को होगा सीधा फायदा। 

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने 10.3 किलोमीटर लंबे हिंडन एलिवेटेड रोड पर दो नए रैंप (प्रवेश और निकास) बनाने के लिए ₹193 करोड़ की लागत वाली विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की है। यह रैंप इंदिरापुरम और वसुंधरा क्षेत्रों में बनाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को दिल्ली और आसपास के इलाकों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इस परियोजना का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा गया है, और फंडिंग के लिए केंद्र के सोलहवें वित्त आयोग से भी समर्थन मांगा गया है। जीडीए खुद यह राशि निवेश नहीं करेगा।

योजना को यूपी आवास एवं विकास बोर्ड के सुझाव पर तैयार किया गया है। बोर्ड वसुंधरा में लगभग 80 एकड़ भूमि को ग्रुप हाउसिंग और वाणिज्यिक परियोजनाओं के लिए विकसित करना चाहता है, साथ ही एम्स के सैटेलाइट सेंटर के लिए भी 10 एकड़ जमीन आरक्षित है। इन्हीं आवश्यकताओं के चलते बोर्ड ने गाजियाबाद-Delhi कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए एलिवेटेड रोड पर एक नया रैंप जोड़ने और एक हटाने का प्रस्ताव रखा है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स