CM योगी ने लॉन्च किया 'सीएम युवा' ऐप और 'यूथ अड्डा',जिससे युवाओं को मिलेगा अब बिजनेस करने का नया मौका। 

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘सीएम युवा’ मोबाइल ऐप और ‘यूथ अड्डा’ का शुभारंभ किया। यह पहल राज्य के युवाओं को स्वरोजगार और स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। ‘सीएम युवा’ ऐप के माध्यम से युवा आसानी से सरकारी योजनाओं, ट्रेनिंग प्रोग्राम और 5 लाख रुपये तक के ब्याजमुक्त ऋण की जानकारी और आवेदन कर सकेंगे। इसके जरिए आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाया गया है ताकि युवाओं को लंबी प्रक्रियाओं से न गुजरना पड़े। वहीं ‘यूथ अड्डा’ एक ऐसा प्लेटफॉर्म होगा, जहां युवा उद्यमी नेटवर्किंग, मार्गदर्शन और संवाद के जरिए एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने यह भी कहा कि इस ऐप और प्लेटफॉर्म का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि युवा शक्ति को एक नई दिशा देना है। इससे न केवल स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा उद्यमिता हब बनने की ओर अग्रसर होगा। यह पहल शिक्षा समाप्त करने के बाद रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगी। इसके अलावा, महिलाओं और ग्रामीण युवाओं को भी खास प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने गांव-शहर में ही रोजगार के साधन विकसित कर सकें। सरकार का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा युवा ‘नौकरी मांगने वाले’ नहीं, बल्कि ‘नौकरी देने वाले’ बनें।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स