ट्रम्प ने मस्क से कहा: अपनी दुकान बंद करो और साउथ अफ्रीका वापस जाओ। 

इलेक्ट्रिक वाहनों की नीतियों के विरोधी रहे हैं और मस्क को इससे पहले से पता था। ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा कि मस्क को अब तक इतनी अधिक सब्सिडी मिली है जितनी शायद किसी और को नहीं, और अगर सब्सिडी बंद हो गई तो शायद उन्हें अपना कारोबार समेटकर साउथ अफ्रीका लौटना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सब्सिडी खत्म होने पर न तो रॉकेट्स बनेंगे, न इलेक्ट्रिक कारें, और इससे अमेरिका का बहुत सारा पैसा बचाया जा सकता है।

डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच जुबानी जंग और तीखी हो गई है। ट्रंप का हालिया बयान एलन मस्क की उस पोस्ट के जवाब में आया है, जिसमें मस्क ने ट्रंप के "One Big, Beautiful Bill" की आलोचना करते हुए कहा था कि अगर यह बिल पास होता है तो वे नई पॉलिटिकल पार्टी बना सकते हैं। एलन मस्क मूल रूप से साउथ अफ्रीका के रहने वाले हैं और बाद में अमेरिका में आकर उन्होंने अपना कारोबार खड़ा किया। कभी ट्रंप समर्थक रहे मस्क और ट्रंप के रिश्ते अब तनावपूर्ण हो चुके हैं। ट्रंप ने एक समय मस्क को सरकारी विभाग DOGE में नियुक्त किया था, लेकिन बाद में विवाद बढ़ने पर मस्क ने वह पद छोड़ दिया। मस्क ने एक बार यहां तक कहा था कि उनकी मदद के बिना ट्रंप चुनाव नहीं जीत पाते, हालांकि बाद में उन्होंने उस बयान पर खेद भी जताया था। वर्तमान में दोनों के बीच संबंध और ज्यादा राजनीतिक व व्यक्तिगत आलोचनाओं में बदलते दिख रहे हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स