सावन 2025: भगवान शिव की आराधना का पावन महीना शुरू, जानें व्रत की तारीखें और पूजा विधि।
सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना जाता है। इस दौरान भक्त बड़ी श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन से लेकर कार्तिक मास तक सृष्टि का संचालन स्वयं महादेव करते हैं। इस महीने में शिव भक्त सोमवार के व्रत रखते हैं, जिससे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस बार सावन 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 को समाप्त होगा। सावन के प्रत्येक सोमवार का विशेष महत्व है और इस दौरान शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भस्म आदि अर्पित किए जाते हैं। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और साधक की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
सावन सोमवार व्रत की तिथियां इस प्रकार हैं:
* पहला सोमवार: 14 जुलाई
* दूसरा सोमवार: 21 जुलाई
* तीसरा सोमवार: 28 जुलाई
* चौथा सोमवार: 4 अगस्त
भक्तों के लिए यह समय पूजा-पाठ, व्रत और आत्मिक शुद्धि के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। सावन में शिव आराधना करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
पूजा विधि
सावन माह में सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ कपड़ें धारण करें। फिर भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा या शिवलिंग स्थापित करें। इसके बाद उनका जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर बेलपत्र, चंदन, फूल, अक्षत,धूप, दीप, फल, मिठाई, पंचामृत चढ़ाया जाता है। साथ ही ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप भी किया जाता है। इसके बाद अंत में शिव चालीसा पढ़े और शिवलिंग की आरती उतारें।
















































































Leave Your Message