ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को चीनी हथियारों पर से उठ गया भरोसा, अब अमेरिका से मांगे एयर डिफेंस सिस्टम और F-16 फाइटर जेट।
पाकिस्तान और अमेरिका के बीच सैन्य रिश्तों में फिर से मजबूती देखने को मिल रही है। पाकिस्तानी एयरफोर्स चीफ एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू ने एक दशक बाद अमेरिका का आधिकारिक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पेंटागन में अमेरिकी सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग, संयुक्त प्रशिक्षण, रक्षा तकनीक साझाकरण और रणनीतिक संवाद पर चर्चा की। यह यात्रा दोनों देशों के बीच सैन्य और रणनीतिक संबंधों को गहराने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत द्वारा पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों में चीनी हथियारों और तकनीक की विफलता सामने आई। इन हमलों से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ, खासकर चीनी एयर डिफेंस सिस्टम और रडार को लेकर। इसके बाद पाकिस्तान अब अमेरिका से F-16 ब्लॉक 70, HIMARS और आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम हासिल करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सलाहकार ने भी भारत की मिसाइल प्रतिक्रिया समय को लेकर चिंता जताई। वहीं, चीन ने इस पूरे घटनाक्रम पर स्पष्ट टिप्पणी करने से परहेज किया, जिससे यह संकेत मिलता है कि पाकिस्तान का भरोसा अब चीनी हथियारों से हटकर अमेरिका की ओर जा रहा है।
















































































Leave Your Message