अमेरिका ने लगाया 35% टैरिफ, कनाडा ने कहा – हमारी प्राथमिकता है जनता और व्यापार की सुरक्षा।
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए 35% टैरिफ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कनाडा अपने नागरिकों और व्यापार की रक्षा करता रहेगा। उन्होंने बताया कि अमेरिका के साथ चल रही व्यापार वार्ताओं में कनाडाई सरकार लगातार अपने श्रमिकों और उद्योगों का मजबूती से समर्थन कर रही है और 1 अगस्त की नई समयसीमा तक यह रुख बरकरार रहेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 अगस्त से कनाडा से आने वाले सभी उत्पादों पर 35% आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने की घोषणा की है। ट्रंप ने यह निर्णय कनाडा की व्यापार नीतियों और अमेरिका में फेंटानिल की तस्करी को लेकर लिया है, जिसे उन्होंने अमेरिका की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है। इसके जवाब में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कनाडा ने उत्तरी अमेरिका में फेंटानिल संकट को रोकने में अहम प्रगति की है और अमेरिका के साथ मिलकर लोगों की जान और समुदायों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि कनाडा अपने नागरिकों, व्यापार और अर्थव्यवस्था की मजबूती से रक्षा करता रहेगा और देश में नई परियोजनाओं व वैश्विक व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है।
















































































Leave Your Message