इराक के शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग: करीब 50 लोग जिंदा जलकर मौत के मुंह का हुए शिकार, जांच में जुटी पुलिस।
इराक के अल-कुट शहर में एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने से करीब 50 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आग मॉल के अंदर मौजूद सुपरमार्केट में लगी, जो देखते ही देखते पूरे मॉल में फैल गई। वायरल वीडियो और तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि पांच मंजिला इमारत आग की लपटों में घिरी हुई है, और आसमान में काले धुएं का गुबार उठ रहा है। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं, लेकिन आग पर काबू पाने में काफी परेशानी आ रही है। वासित प्रांत के गवर्नर मोहम्मद अल-मियाही ने बताया कि अब तक लगभग 50 शव बरामद किए जा चुके हैं, और कई लोग घायल भी हैं जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मॉल के अंदर कई लोग फंसे होने की भी आशंका है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और कहा है कि 48 घंटे के भीतर शुरुआती रिपोर्ट जारी की जाएगी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और दुख का माहौल है। बचाव दल मौके पर मौजूद है और राहत कार्य जारी है।
वासित प्रांत के गवर्नर मोहम्मद अल-मायाही ने बताया कि आग एक हाइपरमार्केट और रेस्टोरेंट में लगी थी। जब हादसा हुआ, उस वक्त कई लोग खाना खा रहे थे और कुछ लोग खरीदारी कर रहे थे। गवर्नर ने कहा कि दमकलकर्मियों ने बहुत से लोगों को बचाया और आग पर काबू पाया। इस दुखद हादसे के बाद पूरे देश में तीन दिन के शोक की घोषणा की गई है। सरकारी एजेंसी INA के अनुसार, गवर्नर ने मॉल और इमारत के मालिक के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। हादसे की जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि आग कैसे लगी।
















































































Leave Your Message