डोनाल्ड ट्रंप पर हावी होने लगा है बुढ़ापा! पैरों में सूजन की वजह से हुई 'क्रॉनिक वेन्स इन्सफिशियन्सी', व्हाइट हाउस ने दी सेहत की अपडेट। 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हाल ही में पैरों में हल्की सूजन की शिकायत के बाद जांच कराई गई, जिसमें उन्हें 'क्रॉनिक वेन्स इन्सफिशियन्सी' नामक आम बीमारी पाई गई। यह बीमारी आमतौर पर बुजुर्गों में होती है, जिसमें नसों के वाल्व सही से काम नहीं करते और खून पैरों में जमा हो जाता है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने बताया कि ट्रंप की जांच व्हाइट हाउस मेडिकल यूनिट ने की और यह कोई गंभीर स्थिति नहीं है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया स्वास्थ्य जांच में उन्हें 'क्रॉनिक वेन्स इन्सफिशियन्सी' नामक एक सामान्य और हल्की बीमारी पाई गई, जो आमतौर पर बुजुर्गों में होती है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने बताया कि ट्रंप को न तो डीप वीन थ्रॉम्बोसिस है और न ही कोई गंभीर धमनी या अंग से जुड़ी बीमारी पाई गई है। ट्रंप के हाथों पर दिखे नीले निशान को एस्पिरिन के इस्तेमाल और बार-बार हाथ मिलाने से जुड़ा बताया गया। ट्रंप दिल का दौरा और स्ट्रोक से बचाव के लिए एस्पिरिन लेते हैं। जांच में दिल, किडनी, हड्डियों और मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या नहीं मिली है। ट्रंप पूरी तरह स्वस्थ, सक्रिय और अपने कर्तव्यों में लगे हुए हैं। हालांकि, इलाज की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी उन अफवाहों को खत्म करने के लिए दी है जो ट्रंप की सेहत को लेकर फैलाई जा रही थीं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स