सावन की पहली एकादशी: जानिए चौखट, पीपल, बेल और तुलसी से जुड़े शुभ उपाय।

सावन माह भगवान शिव के लिए अत्यंत प्रिय माना जाता है, लेकिन इसी माह की एकादशी तिथि का भी विशेष महत्व है। इस साल सावन माह की पहली एकादशी 21 जुलाई को है, जिसे कामिका एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है, इसलिए इस दिन भगवान शिव के साथ भगवान विष्णु की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और कुछ विशेष उपाय करने से बिगड़े हुए भाग्य भी सुधर सकते हैं।

* चौखट
घर के मुख्य दरवाज़े पर दीपक जलाना बहुत शुभ होता है। कामिका एकादशी के दिन सुबह और शाम को मुख्य दरवाज़े पर दीपक जरूर जलाएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर बनी रहेगी।

* पीपल का पेड़
पीपल के पेड़ में भगवानों का वास माना जाता है। कामिका एकादशी की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और आपका भाग्य अच्छा होता है।

* बेल का पेड़
बेल का पेड़ भगवान शिव को बहुत पसंद है। सावन के इस महीने में बेल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है।

* तुलसी
भगवान विष्णु अभी योग निद्रा में होते हैं, इसलिए तुलसी का खास महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु का नाम लेकर तुलसी के पौधे के नीचे गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाने से अच्छे फल मिलते हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स