पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक तनाव चरम पर, दोनों देशों ने एक-दूसरे के विमानों के लिए एयरस्पेस किया बंद।
पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (PAA) ने भारतीय विमानों के लिए अपने एयरस्पेस के उपयोग पर लगाए गए प्रतिबंध को 24 अगस्त तक बढ़ा दिया है। यह प्रतिबंध भारतीय स्वामित्व, संचालन या लीज पर लिए गए सभी नागरिक और सैन्य विमानों पर लागू होगा। नया नोटम 18 जुलाई को दोपहर 3:50 बजे से प्रभाव में आया और 24 अगस्त सुबह 5:19 बजे तक लागू रहेगा।
पाकिस्तान ने एक बार फिर भारतीय विमानों के लिए अपने एयरस्पेस के इस्तेमाल पर रोक बढ़ा दी है। यह पाबंदी 24 अगस्त तक लागू रहेगी और सभी भारतीय स्वामित्व, संचालन या लीज पर लिए गए नागरिक और सैन्य विमानों पर लागू होगी। दूसरी ओर, भारत ने भी पाकिस्तान के विमानों के लिए 24 जुलाई तक अपने एयरस्पेस को बंद कर रखा है। यह कदम 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उठाया गया था, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। उस हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया, जिसमें 6 और 7 मई की रात पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने कई ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिन्हें भारत ने सफलतापूर्वक रोक दिया। फिलहाल दोनों देशों के बीच तनाव के बावजूद युद्धविराम जैसी स्थिति बनी हुई है।
















































































Leave Your Message