मैनचेस्टर टेस्ट में भारत का बड़ा दांव – अंशुल कम्बोज ने किया इंटरनेशनल डेब्यू, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज बराबरी की चुनौती!

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है, जहां इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव देखने को मिला है – 24 वर्षीय तेज़ गेंदबाज अंशुल कम्बोज को टेस्ट डेब्यू का मौका दिया गया है। अंशुल, जो मूल स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे, उन्हें अर्शदीप सिंह के चोटिल होने के बाद कवर खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया और अब सीधे मैदान पर उतार दिया गया है। कम्बोज ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीता है और अब उनके पास खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साबित करने का बड़ा मौका है। उनकी तेज़ गेंदबाज़ी की शैली और स्विंग कराने की क्षमता को देखते हुए उन्हें इंग्लैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में एक एक्स-फैक्टर के तौर पर देखा जा रहा है। दूसरी ओर, इंग्लैंड टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त के साथ मैनचेस्टर टेस्ट में उतरने से पहले ही अपनी प्लेइंग 11 घोषित कर दी थी। लॉर्ड्स टेस्ट में चोटिल होकर बाहर हुए स्पिनर शोएब बशीर की जगह लियम डॉसन को शामिल किया गया है। डॉसन की वापसी से इंग्लैंड को बाएं हाथ के स्पिन विकल्प के रूप में संतुलन मिला है। इस मैच में इंग्लैंड के लिए तेज़ गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर सबकी निगाहें होंगी, जिन्होंने पिछले मैच में अपनी रफ्तार और लाइन-लेंथ से भारत को काफी परेशान किया था। भारत को इस मुकाबले में हर हाल में जीत चाहिए ताकि सीरीज बराबर की जा सके, जबकि इंग्लैंड इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की पूरी कोशिश करेगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।

यहां पर देखिए लॉर्ड्स टेस्ट मैच को लेकर दोनों टीमों की प्लेइंग 11, 

1 भारत - यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कम्बोज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

2 इंग्लैंड - जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स