सावन में कौन से 5 पौधे लगाएं? जानिए किस्मत चमकाने और धन वृद्धि के लिए जरूरी उपाय।
सावन के महीने में अगर आप इन खास पौधों को अपने घर में लगाते हैं तो आपकी किस्मत में चमक आएगी और दुर्भाग्य से हमेशा के लिए छुटकारा मिलेगा। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इन पौधों को लगाने से भगवान शिव, माता लक्ष्मी, कुबेर देवता और शनि देवता की विशेष कृपा बनी रहती है। हालांकि, इन पौधों को लगाने के दौरान दिशा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार कोई भी चीज तभी फलदायक होती है जब उसे सही दिशा में रखा जाए। आइए जानते हैं सावन महीने में कौन-कौन से पौधे घर में लगाने चाहिए ताकि आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि कभी कम न हो।
1 लगाएं भगवान शिव का प्रिय पौधा
सावन में बेलपत्र का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इस पौधे को घर की उत्तर या पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। यह घर में शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है। भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। शिव की पूजा में बेलपत्र का जरूर इस्तेमाल किया जाता है।
2 मां लक्ष्मी की कृपा दिलाएगा ये पौधा
सावन में घर में शमी का पौधा लगाना भी बेहद शुभ होता है। इसे घर के मुख्य द्वार की बाईं तरफ लगाना चाहिए। इससे भगवान शिव के साथ-साथ शनिदेव की भी कृपा बरसती है। इस पौधे को सावन के शनिवार में लगा सकते हैं। अगर घर के बाहर जगह न हो तब आप इसे छत पर रख सकते हैं।
3 सुख-शांति लाएगा ये पौधा
सनातन धर्म में तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। सावन में इस पौधे को घर में लगाने से सुख-शांति और आर्थिक समृद्धि बनी रहती है। इसे घर के बीचो-बीच या उत्तर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
4 बेहद चमत्कारी है ये पौधा
वास्तु शास्त्र अनुसार सावन के महीने में घर की पूर्व दिशा में हरसिंगार का पौधा लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इस पौधे को घर में लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाती है। यह पौधा स्वास्थ्य लाभ, मन की शांति और वास्तु दोषों का निवारण करता है।
5 धन को आकर्षित करता है ये पौधा
सावन के महीने में घर में लक्ष्मणा का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे गमले में या घर के गार्डन में लगा सकते हैं। कहते हैं ये पौधा धन को आकर्षित करता है।
















































































Leave Your Message