अमरनाथ यात्रा पर बारिश का कहर: भारी बारिश और खराब रास्तों के चलते 31 जुलाई को यात्रा स्थगित, प्रशासन ने श्रद्धालुओं से संयम बरतने की करी अपील। 

जम्मू से अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। 31 जुलाई को खराब मौसम के कारण किसी भी काफिले को भगवती नगर बेस कैंप से बालटाल या नुनवान आधार शिविर की ओर रवाना नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि लगातार भारी बारिश और खराब रास्तों की स्थिति को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। कश्मीर घाटी में लगातार तेज बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन, कीचड़ और भूस्खलन जैसी समस्याएं सामने आई हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। बालटाल और पहलगाम जैसे इलाकों में रास्ते काफी खतरनाक हो गए हैं। इसी कारण प्रशासन ने यात्रा स्थगित करने का फैसला लिया। प्रशासन का कहना है कि जैसे ही मौसम सुधरेगा और रास्ते सुरक्षित होंगे, यात्रा को फिर से शुरू कर दिया जाएगा। श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और फिलहाल यात्रा के लिए न निकलें।

खराब मौसम को देखते हुए 31 जुलाई को जम्मू से अमरनाथ यात्रा के नए जत्थे को रवाना नहीं किया गया। हालांकि, बुधवार को 1300 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था पहले ही रवाना हो चुका था। प्रशासन ने कैंपों में ठहरे श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। अब तक 3.93 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को बनाए रखना है। जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने बताया कि मौसम और यात्रा से जुड़ी हर अपडेट श्रद्धालुओं को दी जा रही है, और किसी भी अफवाह से बचने की सलाह दी गई है। जैसे ही मौसम में सुधार होगा, यात्रा फिर से शुरू कर दी जाएगी। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स