गुलाबी नमक VS सफेद नमक: कौन-सा नमक होता है सेहत के लिए बेहतर?

नमक हमारे खाने का बहुत जरूरी हिस्सा है। चाहे सब्जी बनानी हो, सलाद में डालना हो, या फ्रेंच फ्राइज का स्वाद बढ़ाना हो, नमक हर जगह इस्तेमाल होता है। लेकिन ज्यादा नमक मतलब ज्यादा सोडियम, जो हमारी सेहत के लिए नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा सोडियम लेने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और दिल की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, ज्यादा नमक खाने से किडनी पर भी बुरा असर पड़ता है और शरीर में पानी जमा हो सकता है, जिससे सूजन और वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। कई बार नमक की अधिकता से हड्डियों से कैल्शियम भी निकल जाता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इसलिए हमें अपनी दिनचर्या में नमक की मात्रा पर ध्यान देना चाहिए और ज्यादा नमक वाले processed या fast food से बचना चाहिए। साथ ही, शरीर के लिए जरूरी मिनरल्स भी नमक के जरिए मिलते हैं, इसलिए पूरी तरह नमक छोड़ना भी सही नहीं है। बस सही मात्रा में नमक का सेवन करना सबसे अच्छा रहता है।

गुलाबी नमक (पिंक सॉल्ट) और सफेद नमक (रेगुलर नमक) में क्या फर्क है?

* सफेद नमक आमतौर पर प्रोसेस्ड होता है, इसमें मुख्य रूप से सोडियम क्लोराइड होता है। ज्यादा सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
* गुलाबी नमक हिमालयन पहाड़ों से आता है और इसमें थोड़े बहुत मिनरल्स जैसे आयरन, मैग्नीशियम होते हैं, इसलिए इसका रंग गुलाबी होता है।

क्या गुलाबी नमक सेहत के लिए बेहतर है?

* दोनों में सोडियम की मात्रा लगभग बराबर होती है, इसलिए ज्यादा मात्रा में दोनों सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं।
* गुलाबी नमक में कुछ मिनरल्स होते हैं, लेकिन वो इतनी कम मात्रा में होते हैं कि सेहत पर बड़ा फर्क नहीं पड़ता।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स