मायावती ने दिखाया जलवा 'जन्मदिन' पर, 'गिरगिट' बोल दिया अखिलेश को।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का आज जन्मदिन हैं। बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। आज का दिन पार्टी जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मना रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन के लिए पार्टी के लखनऊ दफ़्तर में तैयारियां भी की गई। दफ्तर के बाहर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। पार्टी दफ्त में आज प्रेस कॉन्फ़्रेंस बुलाई गई, जिसमें बसपा सुप्रीमो ने अपनी किताब का एक और भाग लांच किया और पत्रकारों से बातचीत की।

पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व सीएम मायावती ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने गिरगिट की तरह रंग बदला। ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए। मायावती ने कहा कि विपक्ष के इंडिया गठबंधन को लेकर सपा मुखिया ने बसपा के लोगों को गुमराह करने के लिए गिरगिट की तरह रंग बदला है, उससे बसपा के लोगों को सतर्क रहना होगा। बसपा प्रमुख के जल्द संन्यास लेने की फर्जी खबरें चलाई जा रही हैं। जिसके बाद बसपा सुप्रीमो ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि लोगों को आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि यूपी में उनकी सरकार के दौरान लाई गईं योजनाओं की नकल की जा रही है। फ्री राशन देकर गुलाम बनाने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा मायावती ने कहा की गठबंधन में चुनाव लड़ने से बसपा को नुक़सान होता है। देश की अधिकांश पार्टियाँ बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती हैं। हमारी पार्टी किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी लोकसभा के आमचुनाव अकेले इसलिए लड़ती है क्योंकि इसकी कमान एक दलित के हाथों में है। मायावती के लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला उन्हें चुनाव में कितनी सीटें दिला पाएगा, ये तो चुनाव के बाद पता लग ही जाएगा, पर मायावती के इस फैसले ने विपक्षी दलों और भाजपा, दोनों को ही बहुत बड़ा झटका दे दिया है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स