रक्षाबंधन पर कब बांधें राखी? 9 अगस्त 2025 के शुभ मुहूर्त और राहुकाल की जाने पूरी जानकारी। 

रक्षाबंधन का पावन पर्व इस वर्ष 9 अगस्त 2025, शनिवार को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार राखी के दिन भद्रा जैसी कोई अड़चन नहीं है, जिससे बहनें निश्चिंत होकर भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। हालांकि, राहुकाल जरूर कुछ समय के लिए शुभ कार्यों में बाधा बन सकता है। 9 अगस्त को राहुकाल सुबह 9:07 बजे से 10:47 बजे तक रहेगा, इस दौरान राखी बांधने से बचना चाहिए। पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त सुबह 5:47 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा, लेकिन राहुकाल की वजह से यह समय दो भागों में बंट जाता है — 

पहला मुहूर्त सुबह 5:47 से 9:06 बजे तक और दूसरा 10:48 से दोपहर 1:24 बजे तक है। इसके अलावा, चौघड़िया मुहूर्त को मानने वालों के लिए भी कई शुभ समय उपलब्ध हैं: सुबह 7:27 से 9:07 तक ‘शुभ’, दोपहर 2:06 से 3:46 तक ‘लाभ’, और 3:46 से 5:26 तक ‘अमृत’ मुहूर्त बेहद लाभकारी माने गए हैं। शाम को 7:06 से 8:26 बजे तक का समय भी ‘लाभ’ चौघड़िया में आता है। इस प्रकार, रक्षाबंधन 2025 पर बहनों को अपने भाइयों के लिए रक्षा सूत्र बांधने का भरपूर शुभ समय मिलेगा, जब वे प्यार, आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के साथ इस रिश्ते की डोर को और मजबूत कर सकेंगी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स