शिवभक्त सारा अली खान का सिंपल बर्थडे लुक वायरल, गले में दिखा खास लॉकेट।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान, जो हाल ही में फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आई थीं, ने 12 अगस्त को अपना 29वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर सारा ने बेहद सादा और पारंपरिक अंदाज़ में केक काटा और बिना मेकअप के भी उनकी खूबसूरती और सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया। वायरल हो रहे वीडियो में सारा व्हाइट चिकनकारी सूट में नजर आईं और सबसे ज्यादा ध्यान उनके गले में पहने भगवान शिव के लॉकेट ने खींचा। इस गोल्डन लॉकेट को देख सोशल मीडिया यूज़र्स ने उन्हें सच्ची शिव भक्त बताया और उनकी सराहना की।
सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह भगवान शिव के लॉकेट के साथ नजर आती हैं। इस पर कई फैंस ने उन्हें सच्ची शिव भक्त बताया और उनकी सादगी की तारीफ की। वहीं कुछ लोगों ने इसे दिखावा कहकर ट्रोल भी किया। दरअसल, सारा कई बार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुकी हैं जैसे कि महाकाल, काशी विश्वनाथ, श्रीशैलम और केदारनाथ। उनकी पहली फिल्म का नाम भी 'केदारनाथ' था। पर्सनल लाइफ की बात करें तो इन दिनों सारा, बीजेपी नेता के बेटे और एक्टर अर्जुन बाजवा को डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार साथ वेकेशन और गुरुद्वारों में देखा गया है। हालांकि सारा ने इस रिश्ते की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
















































































Leave Your Message