चैंपियंस ट्रॉफी के हीरो रोहित शर्मा ने वनडे रैंकिंग में किया कमाल, बाबर आजम फिसले तीसरे स्थान पर।
टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा ने वनडे रैंकिंग में शानदार छलांग लगाई है। आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग्स में रोहित 756 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि पाकिस्तान के बाबर आजम वेस्टइंडीज के खिलाफ खराब प्रदर्शन के चलते तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं (751 अंक)। शुभमन गिल 784 अंकों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। रोहित की यह उपलब्धि खास है क्योंकि उन्होंने IPL 2025 के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। वहीं, विराट कोहली इस समय वनडे रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं और उम्मीद है कि वह अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रैंकिंग सुधार सकते हैं। इस बीच, रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रोहित और कोहली दोनों ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद वनडे से संन्यास ले सकते हैं, हालांकि बीसीसीआई की ओर से अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
रोहित शर्मा आखिरी बार मार्च में वनडे क्रिकेट खेलते नजर आए थे। उनकी कप्तानी में भारत ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था, जिसमें रोहित ने 76 रन की अहम अर्धशतकीय पारी खेली थी और टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। अब रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक बार फिर मैदान में उतर सकते हैं। उनकी अगली बड़ी नजर 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर है। हालांकि, तब तक उनकी उम्र 40 साल हो चुकी होगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह इतने लंबे समय तक टीम में अपनी जगह बनाए रख पाते हैं या नहीं।
















































































Leave Your Message