एल्विश यादव पर बड़ा हमला! 24-25 गोलियां चलीं, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश, भाऊ गैंग की मानी गयी है साजिश।
रविवार की सुबह यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित आलीशान घर के बाहर हुई भारी फायरिंग ने सभी को चौंका दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वारदात तड़के करीब 5 बजे हुई जब सड़कें सुनसान थीं और लोग गहरी नींद में थे। हमलावरों ने करीब 24-25 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे घर के अंदर मौजूद एल्विश का परिवार दहशत में आ गया। घटना के वक्त एल्विश खुद भोपाल में थे, जबकि उनके माता-पिता और परिवारजन घर में मौजूद थे। सीसीटीवी फुटेज में तीन हमलावर नजर आए—दोने गोलियां चलाईं जबकि तीसरा बाइक पर दूर खड़ा निगरानी करता दिखा। एल्विश के पिता राम अवतार यादव ने बताया कि उन्होंने गोलियों की आवाजें सुनीं, लेकिन जब तक नीचे आए, हमलावर फरार हो चुके थे। मौके पर गोलियों के खोखे पड़े थे और घर के कुछ हिस्सों को नुकसान भी पहुंचा। इस हमले के पीछे हरियाणा का कुख्यात भाऊ गैंग सामने आया है, जिनमें से नीरज फरीदपुर और भाऊ रितौलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने दावा किया कि एल्विश यादव ने बेटिंग ऐप्स का प्रमोशन कर कई घरों को बर्बादी की ओर धकेला है और इस ‘गुनाह’ की सजा उन्हें भुगतनी होगी। इस बयान के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और सोशल मीडिया पर भी बहस शुरू हो गई है कि क्या सेलिब्रिटीज को इस तरह के विवादास्पद प्रमोशनों से दूरी नहीं बनानी चाहिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है। फॉरेंसिक टीमें भी जांच में जुटी हैं।
एल्विश का घर बेहद आलीशान 16BHK बंगला है जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए बताई जाती है, जिसमें हाई-एंड इंटीरियर, लग्जरी फर्नीचर और सिक्योरिटी सिस्टम लगा है। इसके अलावा उनके पास दुबई में भी एक लग्जरी प्रॉपर्टी है। यह घटना न सिर्फ उनकी सुरक्षा पर सवाल उठाती है, बल्कि इंटरनेट स्टार्स की बढ़ती लोकप्रियता और उनसे जुड़ी संभावित दुश्मनियों को भी उजागर करती है। पुलिस अब भाऊ गैंग के नेटवर्क और उनके मंशा की जांच में जुटी है और सोशल मीडिया पर फैलाए गए संदेशों को भी डिजिटल फोरेंसिक टीमों द्वारा खंगाला जा रहा है।
















































































Leave Your Message