74वें मिस यूनिवर्स में भारत की दावेदार बनीं मनिका विश्वकर्मा, मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का जीता खिताब। 

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें गंगानगर की रहने वाली मनिका विश्वकर्मा ने ताज जीतकर पूरे देश का नाम रोशन किया। इससे पहले उन्होंने 2024 में मिस यूनिवर्स राजस्थान का खिताब अपने नाम किया था। अब मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज जीतने के बाद मनिका इस साल के अंत में थाईलैंड में होने वाली 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। पेशे से मॉडल मनिका पिछले कुछ सालों से दिल्ली में रह रही हैं और वहीं रहकर उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर और इस प्रतियोगिता की तैयारी पर पूरी मेहनत और फोकस किया। उनकी यह उपलब्धि सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि उन सभी युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा है जो छोटे शहरों से बड़े सपनों को लेकर निकलती हैं।

इस ऐतिहासिक जीत के बाद मंच पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए मनिका ने अपने मेंटर्स, परिवार और उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनके इस सफर में साथ दिया। उन्होंने बताया कि यह रास्ता आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हर चुनौती का डटकर सामना किया। एएनआई से बातचीत में मनिका ने कहा कि उनके लिए यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि एक यात्रा थी जो आत्मविश्वास, साहस और आत्म-निर्माण की दिशा में थी। उन्होंने कहा, "संघर्ष से ज़्यादा यह तैयारी का सफर था। यह सफर मेरे छोटे से शहर गंगानगर से शुरू हुआ और दिल्ली में आकार मिला। मनिका ने यह भी कहा कि ब्यूटी कॉन्टेस्ट सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा मंच है जो व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, आत्मविश्वास और सोच को आकार देता है। उनके अनुसार, यह सिर्फ एक साल का ताज नहीं, बल्कि जीवन भर की ज़िम्मेदारी और प्रेरणा का प्रतीक है। उनकी यह सफलता उन तमाम युवाओं को यह संदेश देती है कि अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत सच्चे दिल से की जाए, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रह सकता।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स