श्रेयस और सिराज बाहर, गिल बने उपकप्तान – एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान। 

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो चुकी है, जिसमें सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है। टीम के उपकप्तान के तौर पर शुभमन गिल की वापसी हुई है, जबकि पहले यह जिम्मेदारी अक्षर पटेल के पास थी। यानी अब अक्षर पटेल की उपकप्तानी छिन गई है और गिल को यह अहम रोल दिया गया है। शुभमन गिल ने पिछले साल जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी20 सीरीज़ खेली थी और अब करीब 13 महीने बाद वो वापसी कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने अब तक कोई टी20 सीरीज नहीं हारी है, जिससे उनके नेतृत्व पर सेलेक्टर्स को पूरा भरोसा दिख रहा है।

दूसरी तरफ, लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद श्रेयस अय्यर को टीम में जगह नहीं मिली है। अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाए थे और आईपीएल 2025 में भी जबरदस्त फॉर्म में नजर आए थे। उन्होंने पंजाब टीम की कप्तानी करते हुए फाइनल तक पहुंचाया और 604 रन बनाए, लेकिन फिर भी उन्हें स्क्वाड से बाहर रखा गया है। इसके अलावा, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी आराम दिया गया है, जिनके बारे में पहले से कयास लगाए जा रहे थे कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद उन्हें ब्रेक मिलेगा। टीम के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह होंगे, और उनके साथ अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती जैसे गेंदबाज भी शामिल हैं। टीम में संजू सैमसन और जितेश शर्मा को विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है, वहीं रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा और शिवम दुबे जैसे दमदार ऑलराउंडर भी टीम का हिस्सा हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह नई टीम संयोजन एशिया कप में कैसा प्रदर्शन करती है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स