मुंबई की बारिश ने नहीं छोड़ा कोई सितारा! बिग बी का 'प्रतीक्षा' बंगला भी पानी में डूबा।
मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने 21 अगस्त तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मेगास्टार अमिताभ बच्चन का जुहू स्थित बंगला 'प्रतीक्षा' भी बारिश के पानी में डूबा नजर आ रहा है। मायानगरी की कई सड़कों और इलाकों में जलभराव से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। मुंबई में जारी भारी बारिश के चलते अमिताभ बच्चन का जुहू स्थित बंगला 'प्रतीक्षा' भी जलभराव की चपेट में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि बंगले के बाहर और अंदर टखनों तक पानी भर गया है। वीडियो में एक शख्स बंगले की हालत दिखाते हुए कहता है कि मुंबई की बारिश से कोई नहीं बच सका, चाहे वह कितने भी अमीर क्यों न हो। बताया जा रहा है कि बिग बी खुद वाइपर लेकर पानी निकालते नजर आए। वीडियो में सिक्योरिटी गार्ड शख्स को अंदर घुसने से रोकते हुए दिखाई देते हैं।
अमिताभ बच्चन का बंगला 'प्रतीक्षा' साल 1976 में खरीदा गया था, और इसका नाम उनके पिता, मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन ने रखा था। यही वह घर है जहाँ अमिताभ की बेटी श्वेता और बेटे अभिषेक का जन्म हुआ था। हालांकि बाद में बच्चन परिवार 'जलसा' में शिफ्ट हो गया। अब बिग बी ने यह बंगला अपनी बेटी श्वेता के नाम कर दिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने आइकॉनिक शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के 17वें सीज़न के साथ वापसी कर चुके हैं, जिसकी शुरुआत 11 अगस्त से हो चुकी है।
















































































Leave Your Message