टीवी की संस्कारी बहू ने रचाई सीक्रेट शादी! जिया मानेक बनीं वरुण जैन की दुल्हनिया, तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल। 

'साथ निभाना साथिया' फेम जिया मानेक ने वरुण जैन के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली है। जिया ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की घोषणा करते हुए लिखा कि भगवान और गुरु की कृपा से दो दोस्त अब जीवनसाथी बन गए हैं। दुल्हन के रूप में जिया बेहद खूबसूरत नजर आईं और उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्होंने इस खास दिन को यादगार बनाने वाले सभी लोगों का धन्यवाद भी किया।साथ निभाना साथिया' फेम एक्ट्रेस जिया मानेक ने वरुण जैन से शादी कर ली है। उन्होंने पारंपरिक भूत शुद्धि विवाह पद्धति से सात फेरे लिए, जो यौगिक काल की प्राचीनतम विधियों में से एक मानी जाती है। इस विवाह का उद्देश्य शरीर के पांच तत्वों का संतुलन होता है।

शादी में जिया ने गोल्डन साड़ी, टेंपल जूलरी, मांग टीका, कमरबंद और लाल चूड़ियों के साथ पारंपरिक लुक अपनाया। गजरे से सजा हेयरस्टाइल उनके लुक को पूरा करता नजर आया। वे बेहद खूबसूरत और खुश दिखाई दीं। जिया 'साथ निभाना साथिया', 'जिनी और जूजू', 'तेरा मेरा साथ रहे' जैसे पॉपुलर शोज में नजर आ चुकी हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखती हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स