‘बिग बॉस 19’ का घर फॉरेस्ट थीम पर बेस्ड, सलमान खान को मिला लकड़ी का स्पेशल केबिन।
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के घर की पहली झलक सामने आ गई है। मेकर्स ने हाल ही में इस लग्जरी घर का वीडियो रिलीज किया है, जिसे जियो हॉटस्टार के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर बहुत ही शानदार और खास बनाया गया है। इस वीडियो में बिग बॉस 19 के पूरे घर का टूर दिखाया गया है। किचन, लिविंग रूम, डाइनिंग हॉल, जिम और असेंबली रूम जैसी जगहों की झलक साफ दिखती है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है – "इंतजार खत्म, बिग बॉस हाउस है तैयार। अब देखना ये है कि क्या खूब चलेगी यहां घरवालों की सरकार? अब शो के शुरू होने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 24 अगस्त को 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड प्रीमियर होने जा रहा है। घर की झलक देखने के बाद फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि इस बार घर के अंदर कौन-कौन धमाल मचाएगा।
हालांकि, अभी तक शो के कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट सामने नहीं आई है। खबरों के मुताबिक, इस बार शो के लिए 50 से ज्यादा लोगों को अप्रोच किया गया है, लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई कंफर्म नहीं हुआ है कि आखिर कौन-कौन बिग बॉस 19 में दिखेंगे। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि इस सीजन में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। बताया जा रहा है कि सलमान खान के साथ दो और होस्ट इस बार शो को होस्ट करेंगे। आप 'बिग बॉस 19' को कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे और जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे देख सकते हैं।
















































































Leave Your Message