दिग्गज अभिनेता रजा मुराद ने मौत की झूठी खबर पर दर्ज कराई शिकायत, बोले- “मैं जीवित हूं, अब बंद होनी चाहिए अफवाह। 

दिग्गज अभिनेता रजा मुराद ने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाए जाने पर मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस अफवाह ने उन्हें काफी परेशान कर दिया है। 74 वर्षीय अभिनेता ने बार-बार स्पष्ट किया है कि वे जीवित हैं और इस झूठी खबर ने उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित किया है।

अभिनेता रजा मुराद ने सोशल मीडिया पर अपनी मौत की झूठी खबर फैलाए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसी अफवाहें फैलाने वाले लोग संकीर्ण मानसिकता के होते हैं और वे दूसरों की सफलता नहीं देखना चाहते। लगातार लोगों को यह बताने में वे थक चुके हैं कि वह जीवित हैं। रजा मुराद ने साइबर सुरक्षा में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर जिम्मेदारों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई करेगी। अभिनेता ने इस तरह की अफवाहों को तुरंत बंद करने की मांग की है क्योंकि यह न सिर्फ उनके, बल्कि कई अन्य मशहूर हस्तियों के साथ भी होता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स