788 मौतें, 1000 से अधिक घायल: पाकिस्तान में बाढ़ और लैंडस्लाइड्स से मचा हाहाकार। 

पाकिस्तान इस समय भीषण मानसून की चपेट में है, जिसने देश के कई हिस्सों में तबाही मचा दी है। सबसे ज़्यादा असर उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों—खैबर पख्तूनख्वा, गिलगित-बाल्टिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके)—में देखने को मिला है, जहां लगातार बारिश के कारण भारी बाढ़ और भूस्खलन हुए हैं। इन आपदाओं ने सैकड़ों घरों को तबाह कर दिया है, सड़कों और बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के अनुसार, 26 जून से अब तक 788 लोगों की जान जा चुकी है, और मृतकों की संख्या में और वृद्धि की आशंका है। भारी बारिश के कारण सैकड़ों लोग घायल हुए हैं, और हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। NDMA ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी हैं, लेकिन कई क्षेत्रों में संचार और परिवहन अवरुद्ध होने के कारण राहत पहुंचाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। सरकार ने आपातकालीन अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।

पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलनों ने तबाही मचा रखी है। अब तक 1,000 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं, और यह आंकड़ा आगे और बढ़ सकता है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के अनुसार, अब तक 512 राहत अभियानों के तहत 25,644 लोगों की जान बचाई जा चुकी है। इस आपदा से जान के साथ-साथ भारी माल की क्षति भी हुई है। सैकड़ों घर ढह गए हैं, इमारतों को नुकसान पहुंचा है, सड़कों में गड्ढे हो गए हैं और कई जगह सड़कें पूरी तरह धंस गई हैं। वाहनों के बह जाने, और स्कूल-कॉलेज, ऑफिस, उड़ानों, रेल और सड़क यातायात के बाधित होने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स