सपना चौधरी का लाल साड़ी लुक बना ट्रेंडिंग टॉपिक, स्टाइलिश पल्लू ने खींची सबकी नजरें। 

इन दिनों फैशन ट्रेंड में लाल साड़ी ने जबरदस्त वापसी की है, जिसका असर सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में साफ देखा जा सकता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के 'लाल साड़ी' गाने के बाद यह ट्रेंड और भी पॉपुलर हो गया है। अब हर कोई इस लुक को अपनाता दिख रहा है। हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी भी इस ट्रेंड में शामिल हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह लाल साड़ी में नजर आ रही हैं। उनकी साड़ी में सफेद हार्ट शेप के झालर और स्टाइलिश रेड-व्हाइट ब्लाउज उनके लुक को खास बना रहे हैं। सिंपल लेकिन इनोवेटिव डिज़ाइन ने लोगों का दिल जीत लिया है।

सपना चौधरी ने अपनी नई इंस्टाग्राम वीडियो में अपने ही लेटेस्ट हरियाणवी गाने 'सुथरी' का इस्तेमाल किया है। इस वीडियो में वह लाल साड़ी में नजर आ रही हैं और उन्होंने कैप्शन में लिखा, "लाल साड़ी में एक शान, हर कदम पर एक कहानी।" 'सुथरी' गाने को सोमवीर कथूरवाल ने गाया है, इसमें सपना के साथ यश बैला नजर आ रहे हैं। गाने के बोल नवीन विशु बाबा ने लिखे हैं और म्यूजिक आर.के. क्रू ने तैयार किया है। डायरेक्शन साहिल संधू का है और यह गाना देसी गीत म्यूजिक लेबल के बैनर तले रिलीज हुआ है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स