भारत पहली बार करेगा वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी, जेएलएन स्टेडियम में तैयार हुआ वर्ल्ड क्लास मोंडो ट्रैक। 

भारत सितंबर 2025 में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा, जो 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगी। खेल मंत्री मनसुख मांडविया की पहल पर इस आयोजन के लिए मोंडो ट्रैक बिछाया गया है, जिसका कार्य प्रमुख इवेंट से एक महीने पहले ही पूरा कर लिया गया है। यह ट्रैक मुख्य स्टेडियम और वॉर्मअप एरिया दोनों में लगाया गया है। भारतीय पैरालंपिक कमेटी की सलाह पर इसे इसलिए चुना गया क्योंकि पेरिस 2024 और एलए 2028 के पैरालंपिक गेम्स में भी इसी ट्रैक का उपयोग किया गया है। मोंडो ट्रैक को वैश्विक स्तर पर श्रेष्ठ और प्रतिस्पर्धी मानकों के अनुरूप माना जाता है।

भारतीय पैरालंपिक पदक विजेता और इंटरनेशनल पैरा एथलीट भी मोंडो ट्रैक को अधिक पसंद करते हैं, क्योंकि इस ट्रैक पर न सिर्फ उनका प्रदर्शन बेहतर होता है, बल्कि यह सतह सुरक्षा की दृष्टि से भी विश्वसनीय मानी जाती है। मोंडो ट्रैक की खास बनावट धावकों को बेहतर ग्रिप और शॉक एब्जॉर्प्शन प्रदान करती है, जिससे चोट लगने की संभावना काफी कम हो जाती है। इसके अलावा, यह ट्रैक तेज समय और उच्च प्रतिस्पर्धा में स्थिरता बनाए रखने के लिए इंटरनेशनल एथलेटिक्स फेडरेशनों द्वारा प्रमाणित है। ऐसे में जेएलएन स्टेडियम में मोंडो ट्रैक का बिछ जाना न सिर्फ खिलाड़ियों की सफलता की संभावनाओं को बढ़ाता है, बल्कि भारत की इंटरनेशनल स्पोर्ट्स मेजबानी क्षमता को भी मजबूत करता है। इससे भविष्य में भारत को वर्ल्ड क्लास टूर्नामेंट्स और ग्लोबल एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स की मेजबानी का और अधिक अवसर मिलेगा। यह पहल 'खेलो इंडिया' विज़न के तहत भारतीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स