'बिग बॉस 19' में शिखा मल्होत्रा की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, एक्ट्रेस के ग्लैमरस लुक्स से शो में आएगा नया ट्विस्ट!
टीवी और ओटीटी के जरिए बिग बॉस 19 लोगों को एंटरटेन कर रहा है, और अब शो में एक नई वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। यह कंटेस्टेंट कोई और नहीं, बल्कि एक्ट्रेस और कोविड वॉरियर के रूप में मशहूर शिखा मल्होत्रा हैं। इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहने वाली शिखा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, और उनकी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर हमेशा वायरल होते रहते हैं। शिखा मल्होत्रा ने अपनी खूबसूरती और परफेक्ट फिगर से फैंस का दिल जीता है और रिवीलिंग ड्रेस में अपनी तस्वीरें शेयर करने से वह कभी भी नहीं कतरातीं। उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोवर्स हैं, और उनकी स्माइल से लाखों दिल धड़कते हैं।
कोविड के दौरान शिखा ने एक नर्स के तौर पर मुंबई के अस्पताल में भी काम किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी नर्सिंग डिग्री का पूरा इस्तेमाल किया। एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा ने अपनी एक्टिंग करियर में फैन, रनिंग शादी, और कांचली जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। अब, बिग बॉस 19 में उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
















































































Leave Your Message