‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग से पहले विवादों में फंसे संजय लीला भंसाली, लाइन प्रोड्यूसर ने लगाया शोषण और धोखाधड़ी का आरोप, बीकानेर में दर्ज हुई एफआईआर। 

राजस्थान के बीकानेर में फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली, अरविंद गिल और उत्कर्ष बाली के खिलाफ धोखाधड़ी, दुर्व्यवहार और विश्वासघात के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला उनकी आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' से जुड़ा है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। शिकायतकर्ता प्रतीक राज माथुर ने आरोप लगाया कि उन्हें फिल्म के लिए लाइन प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन बिना भुगतान के प्रोजेक्ट से हटा दिया गया। उन्होंने प्रशासनिक अनुमति, सुरक्षा, होटल बुकिंग और शूटिंग तैयारियों जैसे कार्यों को संभाला था। 17 अगस्त को होटल नरेंद्र भवन में संजय लीला भंसाली और उनकी टीम द्वारा उनके साथ कथित रूप से बदसलूकी और धमकी दी गई।

प्रतीक का कहना है कि पुलिस थाने में पहले उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई, लेकिन अदालत के आदेश के बाद बीछवाल थाने में एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में उल्लेख है कि प्रतीक की नियुक्ति ईमेल के जरिए की गई थी। 'लव एंड वॉर' एक महाकाव्य फिल्म है, जिसकी शूटिंग राजस्थान में हो रही है और इसमें रणबीर व विक्की भारतीय वायुसेना के पायलट की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 20 मार्च 2026 को रिलीज़ होगी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स