‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अभिनेता आशीष कपूर पर लगे रेप के गंभीर आरोप,दिल्ली पुलिस ने पुणे से किया गिरफ्तार, जांच जारी। 

टीवी इंडस्ट्री से जुड़े चर्चित अभिनेता आशीष कपूर पर लगे रेप के आरोप के मामले में दिल्ली पुलिस तेजी से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि आशीष कपूर को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है और उसके खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता की आशीष कपूर से पहली मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। पीड़िता ने दावा किया है कि इस पूरी घटना की वीडियोग्राफी भी की गई थी, हालांकि अब तक कोई वीडियो सबूत नहीं मिला है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि जब वह बाथरूम से बाहर निकली तो आरोपी के दोस्त की पत्नी ने उसकी पिटाई की।

जांच में CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान सामने आए हैं, जिनसे यह पुष्टि होती है कि आशीष और पीड़िता एक साथ बाथरूम में गए थे। जब काफी देर तक बाहर नहीं आए, तो मेहमानों ने दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद कथित तौर पर झगड़ा हुआ। आशीष कपूर टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘मोलक्क’, ‘रिश्तों की अग्निपरीक्षा’, ‘बॉस: बाप ऑफ स्पेशल सर्विसेस’ और ‘सात फेरे’ जैसे कई लोकप्रिय शोज़ में काम किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गोपनीयता बरती जा रही है और पीड़िता के परिवार ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, अन्य संभावित गवाहों से भी पूछताछ जारी है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स