धवन के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, आज अवैध सट्टेबाज़ी ऐप के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ऑनलाइन बेटिंग ऐप 1xBet से जुड़े मामले में गुरुवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए समन भेजा है। आरोप है कि धवन ने इस अवैध सट्टेबाज़ी ऐप के विज्ञापन में भाग लिया था, जिससे भारत में लाखों युवाओं को ग़लत दिशा मिल सकती थी। ईडी ने उन्हें नोटिस भेजकर कहा है कि वह इस प्रचार में अपनी भूमिका और जानकारी स्पष्ट करें। ईडी की इस जांच में पहले ही टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ी जैसे सुरेश रैना, हरभजन सिंह और युवराज सिंह से पूछताछ हो चुकी है। इन सभी से ऐप के प्रचार और इसके बदले मिले भुगतान की जानकारी मांगी गई थी। ईडी का मानना है कि ये ऐप्स भारत में बिना अनुमति के जुआ और सट्टेबाज़ी को बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे बड़ी मात्रा में काला धन और मनी लॉन्ड्रिंग हो रही है।
शिखर धवन ने 2022 में आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था और 2024 के आईपीएल सीजन के बाद क्रिकेट से आधिकारिक रिटायरमेंट की घोषणा की थी। वह लंबे समय तक टीम इंडिया के सफल बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज रहे और खासकर ICC टूर्नामेंट्स में उनके प्रदर्शन को खूब सराहा गया। केंद्र सरकार ने हाल ही में ऑनलाइन बेटिंग और रियल मनी गेमिंग ऐप्स पर शिकंजा कसते हुए नए कानून लागू किए हैं, जिसके तहत इन ऐप्स का प्रचार करना भी गैरकानूनी माना जा सकता है। इस केस में अब फिल्मी सितारे और अन्य सेलिब्रिटी भी ईडी की रडार पर हैं जिन्होंने ऐसे प्लेटफॉर्म्स का प्रमोशन किया है।
















































































Leave Your Message