गूगल को मिला 2.9 बिलियन डॉलर का झटका, ट्रंप ने उठाया यूरोपीय फैसलों पर सवाल। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही अमेरिकी व्यापार घाटा कम करने के उद्देश्य से वैश्विक स्तर पर टैरिफ बढ़ाने की नीति अपनाई है। इसी क्रम में उन्होंने यूरोप द्वारा अमेरिकी टेक कंपनी गूगल पर 2.9 बिलियन डॉलर का जुर्माना लगाए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप का आरोप है कि यूरोपीय संघ की यह कार्रवाई अमेरिकी कंपनियों और निवेश के खिलाफ भेदभावपूर्ण है और इसे अमेरिकी टैक्सपेयर्स के साथ अन्याय बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यूरोप लगातार गूगल और अन्य अमेरिकी कंपनियों पर भारी जुर्माने लगाता रहा है। ट्रंप ने एप्पल का उदाहरण देते हुए कहा कि उस पर 17 बिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया था, जिसे उन्होंने गलत करार दिया और कहा कि यह राशि वापस मिलनी चाहिए। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर यूरोप ने ऐसी कार्रवाइयां बंद नहीं कीं, तो अमेरिका धारा 301 (Section 301) के तहत सख्त कदम उठाएगा और इन जुर्मानों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चुनौती दी जाएगी।

यूरोपीय आयोग ने गूगल पर यह जुर्माना डिजिटल विज्ञापन से जुड़ी गड़बड़ियों के कारण लगाया है। आरोप है कि गूगल ने अपनी ही सेवाओं को ज्यादा बढ़ावा दिया और दूसरी कंपनियों और ऑनलाइन न्यूज़ वेबसाइटों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया। कहा गया है कि गूगल ने बाजार में अपनी मजबूत पकड़ का गलत इस्तेमाल किया, जिससे बाकी कंपनियों को नुकसान हुआ। इस मामले ने एक बार फिर अमेरिका और यूरोप के बीच बड़ी टेक कंपनियों को लेकर चल रहे तनाव को और बढ़ा दिया है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स