मलाइका अरोड़ा ने 3.26 करोड़ में खरीदा फ्लैट 5.3 करोड़ में बेचा, 7 साल में हुआ शानदार 2 करोड़ रुपये का फायदा। 

बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा मलाइका अरोड़ा न सिर्फ अपने शानदार डांस मूव्स बल्कि जबरदस्त फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। 51 साल की उम्र में भी मलाइका की फिटनेस देखकर लोग दंग रह जाते हैं। वो नियमित रूप से वर्कआउट करती हैं और सख्त डाइट फॉलो करती हैं, जिसकी वजह से वो अक्सर फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। मलाइका अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक बड़ा प्रॉपर्टी डील किया है, जिससे उन्हें अच्छा-खासा मुनाफा हुआ है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित अपना अपार्टमेंट 5.3 करोड़ रुपये में बेच दिया है। यह अपार्टमेंट 1369 स्क्वायर फीट में बना है और इसमें पार्किंग की सुविधा भी शामिल है। इस प्रॉपर्टी डील के लिए मलाइका ने करीब 31.08 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस अदा की। अगर बात की जाए प्रॉफिट की, तो मलाइका ने यह फ्लैट मार्च 2018 में 3.26 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब इसे बेचकर उन्हें लगभग 2.04 करोड़ रुपये का सीधा फायदा हुआ है। यानी इस निवेश पर उन्हें 62 प्रतिशत का रिटर्न मिला, जो किसी भी रियल एस्टेट डील के लिहाज़ से बेहतरीन मुनाफा माना जाता है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स