पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अक्षय कुमार ने बढ़ाया हाथ, दान किए 5 करोड़ रुपये।
पंजाब में आई भीषण बाढ़ ने राज्य में भारी तबाही मचाई है, जिससे पूरे देश में चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार पंजाब के लोगों के लिए दुआएं कर रहे हैं, वहीं बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने पंजाब में राहत सामग्री की खरीद के लिए 5 करोड़ रुपये दान किए हैं। पंजाबी कलाकार जैसे एमी विर्क, शहनाज गिल, सोनू सूद, दिलजीत दोसांझ और मीका सिंह पहले से ही ज़मीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। एमी विर्क ने तो 200 गांवों को गोद लेकर राहत पहुंचाने की शुरुआत कर दी है। अब अक्षय कुमार की दरियादिली ने इस राहत अभियान को और बल दिया है।
"यह मेरा छोटा सा योगदान है" — अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने अपने बयान में कहा, "मैं पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ रुपये दे रहा हूं। लेकिन मैं कौन होता हूं किसी को दान देने वाला? जब मुझे मदद का मौका मिलता है, तो मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं। यह मेरी सेवा है, मेरा बहुत छोटा सा योगदान है। मैं प्रार्थना करता हूं कि पंजाब के मेरे भाई-बहनों पर आई यह प्राकृतिक आपदा जल्द खत्म हो। रब मेहर करे। यह पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार ने संकट की घड़ी में मदद का हाथ बढ़ाया हो। कोविड-19 महामारी के समय उन्होंने ‘भारत के वीर’ पहल के जरिए सैनिकों के परिवारों की मदद की थी। वहीं, राज कुंद्रा ने भी अपनी फिल्म ‘मेहर’ की पहले दिन की कमाई पंजाब बाढ़ पीड़ितों को दान करने की घोषणा की है।
















































































Leave Your Message