नेपाल सरकार ने हिंसक प्रदर्शनों के बीच बुलाई गई आपात कैबिनेट बैठक में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस लेने का लिया फैसला।
नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया, जिसमें पुलिस की गोलीबारी में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक लोग घायल हो गए। इसके बावजूद भी प्रदर्शनकारियों ने पीछे हटने से इनकार कर दिया।
सोमवार को स्थिति बिगड़ने के बाद नेपाल सरकार ने एक आपात कैबिनेट बैठक में सोशल मीडिया बैन के फैसले को वापस लेने का ऐलान किया। सूचना, संचार और प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने जानकारी दी कि अब फेसबुक, X (पूर्व ट्विटर), और व्हाट्सएप जैसी साइटें फिर से चालू कर दी गई हैं। मंत्री ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने और विरोध वापस लेने की अपील की है। सरकार ने सोशल मीडिया साइट्स को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया भी संबंधित एजेंसियों को सौंप दी है। बता दें, बैन का कारण था इन साइट्स का नेपाल में रजिस्ट्रेशन न कराना, लेकिन इससे नाराज़ होकर बड़ी संख्या में Gen-Z युवाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था, जो बाद में हिंसक हो गया।
















































































Leave Your Message