हॉकी एशिया कप 2025: भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर चौथी बार जीता खिताब। 

भारत ने 2025 मेंस हॉकी एशिया कप का खिताब जीतकर एक बार फिर साबित कर दिया कि वह एशियाई हॉकी का सिरमौर है। बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने डिफेंडिंग चैंपियन साउथ कोरिया को 4-1 से हराया और चौथी बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। भारत की ओर से सुखजीत सिंह ने पहले ही मिनट में गोल कर शानदार शुरुआत की, जिसके बाद दिलप्रीत सिंह ने दो गोल दागे और अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर पर एक और गोल कर भारत की बढ़त को निर्णायक बना दिया। कोरिया की ओर से सोन डायन ने एकमात्र गोल किया, लेकिन तब तक भारत मैच पर पूरी तरह हावी हो चुका था। इस जीत के साथ भारत ने 2026 में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। टूर्नामेंट में भारत अजेय रहा—पूल स्टेज से लेकर फाइनल तक टीम ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक हॉकी का प्रदर्शन किया। सुपर-4 में कोरिया के खिलाफ एकमात्र ड्रॉ को छोड़ दें, तो भारत ने मलेशिया और चीन को बड़े अंतर से हराया। इस खिताब के साथ भारत अब एशिया कप में 4 बार चैंपियन बन चुका है और कोरिया (5 खिताब) के बाद दूसरी सबसे सफल टीम बन गया है। भारत की इस ऐतिहासिक जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व और खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की अहम भूमिका रही, जिसने देश को एक बार फिर हॉकी में गर्व महसूस करवाया।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स