नेपाल में भारी संकट: प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा, देश में बढ़ा राजनीतिक तनाव।
नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुए युवा आंदोलनों ने अब बड़ा राजनीतिक मोड़ ले लिया है। सोमवार को राजधानी काठमांडू सहित कई शहरों में प्रदर्शन हिंसक हो गए, जिसमें पुलिस की गोलीबारी में कम से कम 21 लोगों की मौत और 300 से अधिक घायल हो गए। हालात बिगड़ने के बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ओली देश छोड़ने की तैयारी में हैं। प्रधानमंत्री ओली ने देश की कमान उप प्रधानमंत्री को सौंपी है, लेकिन प्रदर्शनकारियों की मांग है कि अंतरिम सरकार बनाई जाए और संसद को भंग कर नए चुनाव कराए जाएं।
इसी बीच नेताओं और मंत्रियों के घरों पर हमले शुरू हो गए हैं। गृह मंत्री और संचार मंत्री के घरों को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि विपक्षी नेता प्रचंड और देउबा के घरों पर भी हमला हुआ है। अब तक गृह मंत्री, कृषि मंत्री, जल आपूर्ति मंत्री समेत कई मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। देशभर में तनाव का माहौल है और हालात को नियंत्रित करने के लिए सेना को भी अलर्ट पर रखा गया है।
















































































Leave Your Message