'TOO MUCH' नाम से आ रहा है नया शो, काजोल-ट्विंकल की जोड़ी करेगी धमाल, 25 सितंबर से होगा शुरू। 

बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ काजोल और ट्विंकल खन्ना जल्द ही साथ में पर्दे पर वापसी कर रही हैं, लेकिन इस बार वे किसी फिल्म में नहीं, बल्कि एक ओटीटी चैट शो में नजर आएंगी। दोनों अपनी बेबाक बातचीत और खुलासों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। इस शो का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था और अब अमेजन प्राइम वीडियो ने इसकी रिलीज डेट और अन्य जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा कर दी है। दर्शकों को इसमें कई रोचक राज़ और दिलचस्प बातें जानने को मिलेंगी।

अमेज़न प्राइम वीडियो ने अपने नए टॉक शो ‘Too Much With Kajol & Twinkle’ की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। शो 25 सितंबर से शुरू होगा और हर गुरुवार को इसका नया एपिसोड स्ट्रीम किया जाएगा। शो में काजोल और ट्विंकल खन्ना अपनी बेबाक और मज़ेदार बातचीत से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। हाल ही में जारी पोस्टर में दोनों येलो आउटफिट में ट्विनिंग करती दिखीं, जिससे फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। पोस्टर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली, जहां इसे "अनफिल्टर्ड क्वीन्स" और "हंसी का धमाका" कहा गया। वहीं, दोनों के पति अजय देवगन और अक्षय कुमार ने भी मज़ेदार अंदाज़ में रिएक्ट किया। अक्षय ने लिखा – "पोस्टर देखकर ही डर लग रहा है, असल शो में क्या होगा!" जबकि अजय ने चुटकी लेते हुए कहा – "मेहमानों, मजबूत रहो।"

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स